Giridih News: उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

Giridih News: उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
विद्यालय निरीक्षण करते उपायुक्त रामनिवास यादव

गिरिडीह के उपायुक्त ने बिरनी और सरिया के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा, सुरक्षा, भोजन, स्वच्छता और छात्राओं की सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनी और सरिया प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसके पश्चात प्लस टू उच्च विद्यालय भरकट्टा का भी निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिरनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद सरिया प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं में पठन-पाठन की स्थिति, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला तथा छात्राओं की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि नियमित कक्षाएं संचालित हों और पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जाए।

उपायुक्त ने छात्रावास का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्राओं ने भोजन, स्वच्छता, पढ़ाई और खेलकूद से संबंधित अपनी बातें साझा कीं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छात्राओं को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और मेन्यू के अनुसार ही भोजन परोसा जाए।

Read More.. Palamu News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली 18 साल के मासूम की जान, दूसरा घायल

निरीक्षण के दौरान पेयजल और शौचालय व्यवस्था की भी जांच की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति और शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

Read More.. पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का बड़ा बयान, पत्नियों को दी चेतावनी

उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर संधारण और रात्रि निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए। बाहरी लोगों के अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने तथा अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Read More.. Koderma News: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: महावीरी ध्वज और डंके की चोट पर झूम उठे रामभक्त

इसके अलावा खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग और संगीत जैसी गतिविधियों का नियमित आयोजन जरूरी है।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यालय प्राचार्य समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें