Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने चबूतरे पर बैठकर पिया पानी, ग्रामीणों संग की आत्मीय चर्चा

DC के सरल व्यवहार ने ग्रामीणों की झिझक मिटाई, सीधे सुनीं समस्याएं

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने चबूतरे पर बैठकर पिया पानी, ग्रामीणों संग की आत्मीय चर्चा
(फोटो)

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास प्रखंड के चाकुलिया पंचायत निरीक्षण के दौरान सादगी और मानवीयता की अनूठी मिसाल पेश की। पद की गरिमा और प्रोटोकॉल से हटकर उपायुक्त चितामी गांव के भंडारडीह टोला में एक चबूतरे पर ग्रामीणों के साथ बैठकर पानी पिया और उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही गांव की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। उपायुक्त के इस सरल व्यवहार की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

बोकारो: जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा में उपायुक्त का थोड़ा भी अहम नहीं है इनमें मानवीय गुणों का समावेश है। सभी अधिकारियों को भी इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। आजकल देखा जाता है कि किसी भी विभाग के अधिकारी अगर निरीक्षण में कहीं जाते है तो उनमें अहम भरा रहता है, क्या वे बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के जैसा आम जनता की तरह ग्रामीणों संग चबूतरे में बैठेंगे। नहीं, लेकिन बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने चबूतरे पर बैठकर पानी पिया, ग्रामीणों संग आत्मीय संवाद किया, उनका कुशल क्षेम जाना जी हां,  इसी क्रम में चास प्रखंड के चाकुलिया पंचायत के निरीक्षण के क्रम में एक सहज और मानवीय तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब उपायुक्त अजय नाथ झा ने औपचारिकता से अलग हटकर गांव के चबूतरे पर बैठकर पानी पिया और ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद किया। तेज धूप और निरीक्षण की व्यस्तता के बीच जब वे चितामी गांव के भंडारडीह टोला पहुंचे, तो एक चबूतरे पर रुके, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पानी पीने का आग्रह किया। उपायुक्त ने बिना किसी संकोच के आम ग्रामीण की तरह चबूतरे पर बैठकर पानी ग्रहण किया। 

इस दौरान वहां मौजूद लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर सहज होकर उनसे बातचीत करने लगे।ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उपायुक्त ने उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं, खेती-किसानी की स्थिति, रोजगार के अवसरों तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे पूछा कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं, और कहीं कोई दिक्कत तो नहीं हो रही।इस आत्मीय संवाद ने प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करने का काम किया। ग्रामीणों ने भी बिना झिझक अपनी बातें रखीं और कई स्थानीय समस्याओं की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया।

इसी क्रम में स्नातक की छात्रा नेहा एवं इंटर की छात्रा नीतिका ने उपायुक्त  अजय नाथ झा को फूलों का गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने दोनों बेटियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी तथा उनके अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का आग्रह किया।उपायुक्त का यह सरल और मानवीय व्यवहार न केवल ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि यह संदेश भी गया कि प्रशासन केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर उतरकर लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Read More.. Koderma News: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें