प्रेमी बना हैवान: मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या, 20 दिन बाद हुआ खौफनाक खुलासा

प्रेमी बना हैवान: मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या, 20 दिन बाद हुआ खौफनाक खुलासा
मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या (फ़ोटो स्रोत: इंडिया टीवी)

हत्या के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने की कोशिश की। उसने महिला के पिता को फोन कर बताया कि उनकी बेटी अचानक बेहोश हो गई है और संभवतः उसने आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना गया था।

क्राइम डेस्क: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां लाइव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की उसके ही प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला का गला मोबाइल चार्जर के तार से दबाकर उसकी जान ले ली और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रियंका शंकर वांढरे के रूप में की गई है, जो चंद्रपुर जिले के वानखेडे वाड़ी, तुकूम क्षेत्र की निवासी थीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 14 मार्च की रात लगभग 8:15 बजे घटी थी, लेकिन मामले का खुलासा करीब 20 दिन बाद, 3 अप्रैल को हुआ। 

बताया जा रहा की पति से अलग रहने के बाद प्रियंका ने अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत करने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उनका अपने पति से अलगाव हो गया था, जिसके बाद उनकी मुलाकात अंकेश नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और वे चंद्रपुर के तुकूम इलाके में एक मकान में साथ रहने लगे। हालांकि, यह रिश्ता आगे चलकर विवाद और तनाव का कारण बन गया और अंततः महिला की जान चली गई।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप