Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस ने 7.65 एमएम और 9 एमएम की दो लोडेड पिस्टल व गोलियां जब्त कीं
पलामू जिले के मेदिनीनगर में हुए समीर उर्फ गुड्डू हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने पांकी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी फैज खान को गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी है। जांच में पता चला कि ₹2 लाख की सुपारी देकर जमीन विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने साजिशकर्ता मिंटू डाला और विक्की राइन सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पिस्टल और ₹39,400 नगद बरामद किए हैं।
पलामू: पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो शोरूम के सामने, बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में फैज खान (उम्र लगभग 40 वर्ष) एवं उसके सहयोगियों द्वारा मो० समीर उर्फ गुड्डू (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी कुंड मोहल्ला, थाना शहर, जिला पलामू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में शहर थाना कांड सं०-120/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा-130(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 03.04.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र के टईया के पास छापामारी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य अभियुक्त फैज खान के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से दो अन्य अभियुक्त आदर्श कुमार उर्फ धोनी एवं तारिक साह उर्फ मुन्नान साह को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।

जप्त प्रदर्श का विवरण:
- एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम), एक जिन्दा गोली एवं एक खोखा
- एक देशी 9 एमएम पिस्टल (लोडेड) एवं दो जिन्दा गोली
- एक ग्लैमर मोटरसाइकिल
- ₹39,400/- नगद (सुपारी राशि का हिस्सा)
गिरफ्तार अभियुक्त (शहर थाना कांड सं०-120/26):
- इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला, उम्र 45 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला
- शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन, उम्र 27 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला
गिरफ्तार अभियुक्त (पांकी थाना कांड सं०-43/26):
- फैज खान, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी मुस्लिमनगर, साई मोहल्ला
- आदर्श कुमार उर्फ धोनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी तेतराई, थाना पांकी
- तारिक साह उर्फ मुन्नान, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला
अपराधिक इतिहास (संक्षेप में): फैज खान:
हत्या के प्रयास, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों में पूर्व से अभियुक्त रहा है।
इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला:
आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व मामला दर्ज।
शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन:
आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज।
तारिक साह उर्फ मुन्नान:
हत्या से संबंधित मामला दर्ज।
छापामारी दल:
राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक,पु०नि० ज्योति लाल रजवार, शहर थाना पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी पांकी,पु०अ०नि० रंजित कुमार, शहर थाना स०अ०नि० राजेश कुमार साहू, शहर थाना आरक्षी नंदलाल पटेल राकेश कुमार सिंह तकनिकी शाखा का आरक्षी रामनरायन विश्वकर्मा रोहित कुमार,सुर्यनाथ सिंह पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
