Dumka News: रानीश्वर में बीएलओ की बैठक, विशेष पुनरीक्षण को लेकर निर्देश

बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने की बैठक

Dumka News: रानीश्वर में बीएलओ की बैठक, विशेष पुनरीक्षण को लेकर निर्देश
बीएलओ बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश

रानीश्वर में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची अपडेट, स्टीकर चिपकाने और नए मतदाताओं की सूची तैयार करने पर चर्चा हुई।

दुमका: सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर, राजेश कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को प्रखंड अंतर्गत बीएलओ सुपरवाइजर तथा बीएलओ के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित्त बैठक आयोजित की गई।

विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व गतिविधियों के तहत बीएलओ को स्टीकर उपलब्ध कराया गया था, जिसे प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर चिपकाया जाना था। इस संबंध में सभी बीएलओ से जानकारी प्राप्त की गई। बीएलओ द्वारा बताया गया कि सभी स्टीकर मतदाताओं के घरों में चिपका दिए गए हैं। इससे संबंधित विवरण भी निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए पंजी में अंकित किया गया है।

ऐसे वयस्क नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप के माध्यम से डीएसई से संबंधित प्रविष्टि की जा रही है।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ होने के पूर्व सभी कार्यों को सतर्कतापूर्वक पूरा करें, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Read More.. सीवान में रामनवमी मेले के बीच पसरा सन्नाटा: 12 साल की मासूम के साथ वहशी दरिंदगी

उक्त बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बीएलओ एवं निर्वाचन ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Read More.. ओडिशा बस हादसा: नयागढ़ में भीषण दुर्घटना, 5 की मौत, 40 घायल

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह Pakur News: जिले भर में योग और प्राणायाम का महाभियान, ग्रामीणों में भारी उत्साह
Pakur News: मनरेगा को लेकर बीपीओ ने किया समीक्षा बैठक वा दिया प्रशिक्षण
Pakur News: विद्यालय चले अभियान के तहत मदरसा में नामांकन अभियान चलाया गया
Sahebganj News: भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति कर रहा: अरुण सिंह
DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण
Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक 
Hazaribagh News: लाखे में मनाया गया वीर बाबा चौहरमल की जयंती समारोह, निकाली गई भव्य शोभा 
Hazaribagh News: यूथ विंग का बड़ा संकल्प: 13 अप्रैल को 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, राज्यपाल को दिया निमंत्रण
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में खूनी खेल, अभिषेक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर के बाद समीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sahebganj News: IPL मैच देखने नहीं मोबाइल चोरी करने जाते थे दर्शक: गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
Bokaro News: दयालेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें