Chaibasa News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत

जंगल से पत्ते लाने गया था मृतक, लौटते समय हुआ हादसा

Chaibasa News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय मजदूर सोना पिंगुवा की मौत हो गई। वह शादी समारोह के लिए जंगल से जामुन के पत्ते लाने गया था, लेकिन लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे आ गया।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मंझारी थाना क्षेत्र के भरभरिया गांव टोला छोटा रूंजू गांव में सड़क हादसे में भरभरिया के बाईसाईं निवासी 47 वर्षीय मजदूर सोना पिंगुवा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गांव में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इसी क्रम में सोना पिंगुवा अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से जंगल जामुन के पत्ते लाने गया था। मृतक की भगनी पीकॉक उर्फ पिंकी बिरुवा ने पोस्टमार्टम हाउस के पास बताया कि सोना पिंगुवा ट्रैक्टर चालक के बगल में बैठा हुआ था।

वापसी के दौरान छोटा रूंजू गांव के मोड़ पर रास्ता खराब होने के कारण ट्रैक्टर उछलने लगा। इसी दौरान सोना पिंगुवा संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। गिरते ही वह ट्रैक्टर की ट्रॉली के पिछले चक्के की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। जहां कुछ देर पहले खुशियों का माहौल था, वहां चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें एयर इंडिया समूह का बड़ा मिशन: पश्चिम एशिया के लिए आज संचालित होंगी 26 विशेष उड़ानें

सूचना मिलने पर मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें बोकारो इस्पात संयंत्र का कमाल, ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता में जीते 5 पुरस्कार

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now