छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
बोकारो के एथलीट्स ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, उपायुक्त ने दी बधाई
नेशनल ट्राइबल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया। सेंटर ऑफ एक्सेलेंस, चंदनकियारी की नेहा खालको ने 10 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा, जबकि शिव कुमार सोरेन ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
बोकारो: नेशनल ट्राइबल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता में बोकारो के उभरते एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।सेंटर ऑफ एक्सेलेंस, चंदनकियारी की खिलाड़ी नेहा खालको ने महिला 10 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने झारखंड के खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करने तथा राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कहा कि, उनके नेतृत्व एवं सतत प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप ही आज बोकारो के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।बोकारो के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सफलता से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Latest News
आज का AQI - Ranchi
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
