नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
युवाओं का नशे की ओर झुकाव बना बड़ा सामाजिक खतरा
हजारीबाग में रामनवमी 2026 के दौरान नशे की बढ़ती खपत ने समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवा पीढ़ी तेजी से नशे के गर्त में जा रही है, जो भविष्य के लिए आत्मघाती संकेत है।
हजारीबाग: रामनवमी-2026 में जिस तरह नशे के अवैध कारोबार और 'सूखे नशे' की खपत बढ़ा वो केवल चिंताजनक हैं बल्कि भविष्य के लिए एक गंभीर चेतावनी भी हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के इस पारंपरिक आस्था के इस महापर्व के बीच नशे के जाल का फैलना हमारी भावी पीढ़ी के अस्तित्व पर कड़ा प्रहार है। आज हमारे युवा जिस तरह नशे के अंधेरे गर्त में समाते जा रहे हैं, वह समाज के लिए एक आत्मघाती संकेत है।

हजारीबाग में नशे पर सख्ती सबसे जरूरी, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के जिले में आने के बाद नशे के अवैध कारोबार में बहुत कमी आई है। उन्होंने नशे के कारोबारियों के कमर तोड़ने के लिए कई अच्छी पहल किए जिसका सकारात्मक असर भी हुआ। लेकिन रामनवमी में इसमें वृद्धि हुआ है जो उनके लिए भी एक चुनौती है। अवैध नशे के कारोबारियों और खासकर सूखे नशे पर हजारीबाग पुलिस से कठोर कदम उठाने की मांग करता हूं ।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
