मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
रामनवमी जुलूस में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की हत्या
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ और कटकमसांडी में हुई दो दर्दनाक घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या और कटकमसांडी में रामनवमी जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या ने लोगों को झकझोर दिया है।
हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है।

वहीं दूसरी ओर, कटकमसांडी प्रखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना में गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई राम कुमार साव की निर्मम हत्या से भी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस दुखद घटना के बाद शेफाली गुप्ता ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने प्रशासन से इस मामले में भी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
