Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चट्टीबारियातु निवासी सुनील सोनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे NTPC परियोजना से जुड़े भारी वाहन की चपेट में आ गए।
हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग पब्लिक सड़क पर बुधवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों के कहर ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। चट्टीबारियातु निवासी सुनील सोनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे एनटीपीसी परियोजना से जुड़े भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी और कोयला ढुलाई में लगे वाहनों की लापरवाही ने आम लोगों का सड़क पर चलना तक मुश्किल कर दिया है। जो सड़क कभी ग्रामीणों के आवागमन का साधन थी, आज वही मौत का रास्ता बन चुकी है। हर दिन धूल, धुआं, शोर और भारी वाहनों की बेतहाशा आवाजाही से लोग परेशान हैं, और अब लगातार हो रही मौतों ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इधर लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है। पुलिस माैके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
