Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम

श्री राम और हनुमान जी की झांकी रही मुख्य आकर्षण

Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
हनुमान जन्मोत्सव पर कोडरमा में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

कोडरमा में श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री राम दरबार को फूलों से सजाया गया और श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।

कोडरमा: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45  वां वार्षिकोत्सव सह श्री हनुमान जयंती महोत्सव बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ सवा 25 घण्टे का कार्यक्रम शुरू हुआ। अड्डी बांग्ला रोड स्थित मेमर्स केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री से हनुमान दरबार की निकली सुसज्जित वाहन को स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में मंडल के पदाधिकारी, सदस्यों व श्रद्धालुओं ने राम नाम की पट्टी लगा रखी थी। यात्रा स्टेशन रोड से निकलकर झंडा चौक राजगढ़िया रोड होते हुए विद्यापुरी होते है वापस झंडा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री पहुंचकर समाप्त हुई।

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आयोजन स्थल में पूजा अर्चना के बाद सवा 25 घंटे की अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार किया गया।  सुंदरकांड में यजमान के रूप में विकास अग्रवाल सह पत्नी शामिल हुए। कतरास से आए पंकज शर्मा के नेतृत्व में  सुंदरकांड में शामिल लाल परिधानों में  नमिता बर्णवाल, अंजू बर्णवाल, कंचन बाला, संगीता कुमारी, पुनम देवी, करुणा सिन्हा, बबीता देवी, आशा बर्णवाल, बेबी बर्णवाल, सुमन रानी, सुदेश छाबड़ा, रुक्मणी जोशी, सुनीता मोदी, सुजाता जोशी, सहित लगभग 501 महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ।

सुंदरकांड पाठ में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के भैया बहनों के साथ भजन मंडलियों द्वारा गाए जा रे भजनों से पूरा शहर गुंजयमान होता रहा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की तस्वीर के साथ फूलों का भव्य श्रृंगार के साथ दरबार सजाया गया। मौके पर सवामणि प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने कराई। जबकि यजमान विकास अग्रवाल सह पत्नी शामिल हुए। अखंड ज्योत मनीष पेड़ीवाल के  द्वारा संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

यात्रा में मंडल के संरक्षक मधुसुदन दारुका,  विमल मोदी संयोजक अरविन्द चौधरी, नवीन सिन्हा, बबलू पांडेय, सचिव विक्की केशरी, कोषाध्यक्ष उमंग अग्रवाल, संचालक राकेश कपसिमे, अमित सुरेलिया, विजय पांडेय, बबलू सिंह, विकास अग्रवाल, अभिषेक पांडेय, चन्द्रशेखर जोशी, मुन्ना भदानी, सत्येंद्र सिन्हा, अनिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, संजय बनर्जी, विकास अग्रवाल, राहुल सिंह, नितिन मिश्रा, अशोक अग्रवाल, लखन सिंह, आशुतोष भदानी, रोहित यादव, गौतम पांडेय, विकास निरंजन, बिनोद चौरसिया, राजेश वर्मा, महावीर यादव, रामानुज सिंह, शुशील सिन्हा, मनोज सिंह, सचिन लोहानी सहित दर्जनों मंडल के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे। वही शोभायात्रा के संचालन आनंद सिंह थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम पांडेय, सुजीत राज, मारवाड़ी युवा मंच, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

 श्री राम जानकी बैठे हैं कि प्रस्तुती ने बांधा समां

दो दिवसीय इस भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। जिसके बाद धनबाद के कतरास से आए भजन गायक पंकज सवारियां द्वारा प्रस्तुत भजन हनुमान जी हमारे श्री राम जी के प्यारे हम पर दया करो...,श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...., कार्यक्रम में समा बांध दी।

यह भी पढ़ें Palamu News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ चैती छठ

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now