Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

प्लेटफार्म पर संदिग्ध गतिविधि देख जीआरपी को हुआ शक, कड़ाई से पूछताछ में खुले राज

Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
(फोटो)

कोडरमा जीआरपी ने धनबाद-गया रेलखंड पर सक्रिय एक शातिर नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साधु का भेष बनाकर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी अपराधी उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं।

कोडरमा: जीआरपी ने धनबाद गया रेलखंड पर सक्रिय नशाखुरानी गिरोह का खुलासा करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साधु का भेष धर कर ट्रेनों में चढ़ता था और यात्रियों को अपने झांसे में लेकर नशाखुरानी कर उनसे पैसे, जेवरात व अन्य कीमती सामान लूट लेता था। मंगलवार रात को कोडरमा स्टेशन पर दो संदिग्ध साधुओं को प्लेटफॉर्म पर घूमते देख पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली, जिनके आधार पर अलग-अलग स्टेशनों से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं और अलग-अलग इलाकों में घूमकर ट्रेनों में वारदात को अंजाम देते थे। जीआरपी ने उनके पास से लूट के कई सामान भी बरामद किए हैं। फिलहाल सभी आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद ले जाया गया है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now