Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
मंडरो में शोधार्थियों के लिए ठहरने और चर्चा की होगी खास व्यवस्था
साहिबगंज के मंडरो फॉसिल पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रिसर्च हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहाँ शोधार्थियों के लिए रिसर्च हॉस्टल और कॉन्फ्रेंस रूम के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिससे जीवाश्मों के वैज्ञानिक अध्ययन और दस्तावेजीकरण को मजबूती मिलेगी।
साहिबगंज: मंडरो स्थित फॉसिल पार्क में संरक्षित जीवाश्मों के अध्ययन और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिसर्च हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल फील्ड-आधारित अध्ययन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक आवश्यक कदम मानी जा रही है। मंडरो फॉसिल पार्क क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवाश्म अवशेष भू-विज्ञान एवं पुराजीव विज्ञान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इनका व्यवस्थित अध्ययन करने के लिए शोधार्थियों को स्थल पर ही पर्याप्त समय और सुविधा उपलब्ध होना आवश्यक है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह अवसरंचना विकसित की जा रही है।

वन विभाग के अनुसार, इस पहल से मंडरो फॉसिल पार्क एवं साहिबगंज के पहाड़ी, वन क्षेत्र में उपलब्ध जीवाश्मों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण, अध्ययन और अकादमिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा यह स्थल शोध एवं शिक्षण के लिए अधिक सक्षम बन सकेगा।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
