Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर 8 घंटे में मिली सफलता
कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग छात्र निखित कुमार को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर जयनगर से सकुशल बरामद कर लिया। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बच्चे को खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द किया।
कोडरमा: गत 31 मार्च को तिलैया डैम ओपी स्थित दी प्लेटफार्म कोचिंग सेन्टर में विद्या अध्ययन हेतु आवासीय में एक नाबालिग बच्चा निखित कुमार पिता नन्कु मंडल ग्राम बरांय थाना बिरनी, जिला गिरिडीह के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से देखते हुए गुमशुदा बच्चा का सकुशल बरामदगी हेतु कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी प्रभारियों को अपने समस्त बलों के साथ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बरामद बच्चा की पहचान उसके अभिभावक से करायी गयी तथा बच्चा को जयनगर थाना लाया, जहां बच्चा को उसके परिजनों को सुपूर्द कर किया। परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जयनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। गायब बच्चा का बरामद करने में जयनगर पुलिस टीम द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया गया। गायब बच्चा बरामद करने में जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार एवं होमगार्ड जवान कि अहम भूमिका रही।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
