Koderma News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान में 2 नए मरीज मिले

संक्रमण रोकने के लिए दी गई प्रिवेंटिव दवा

Koderma News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान में 2 नए मरीज मिले
(फोटो)

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने सतगावां के मोहनपुर गांव को कुष्ठ रोग का 'हॉट स्पॉट' घोषित किया है। यहां एक ही परिवार के कई सदस्यों सहित नए मरीज मिलने पर संक्रमण रोकने के लिए दवाएं दी गईं। डॉ. रमण ने सीएचसी सतगावां में बैठक कर टीबी, कुष्ठ और ओपीडी सेवाओं की समीक्षा की और मरीजों को समय पर पोषण राशि देने का निर्देश दिया।

कोडरमा: गुरुवार को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने सतगावां प्रखंड में कुष्ठ रोगी खोज अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने मोहनपुर गांव का दौरा कर सहिया द्वारा चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की, जिसमें 2 व्यक्तियों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई। विदित हो कि इसी गांव में प्रथम चरण के दौरान भी एक ही परिवार के 4 सदस्यों में कुष्ठ रोग पाया गया था। इस कारण उक्त गांव को कुष्ठ रोग के लिए हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। कुष्ठ मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों को सिंगल डोज रिफैंपिसिन दवा दी गई, ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। 

निरीक्षण के दौरान डॉ. रमण कुमार ने अचिकित्सा सहायक श्यामाकांत को ग्रेड-2 दिव्यांगता वाले मरीजों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कुष्ठ रोगियों को पोषण सहायता राशि का भुगतान प्रत्येक माह समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां में बीपीएम, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ, लैब तकनीशियन एवं अचिकित्सा सहायकों के साथ बैठक कर टीबी, कुष्ठ, एनसीडी, लैब एवं ओपीडी सेवाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने एमपीडब्ल्यू एवं सीएचओ को उनके कार्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया तथा एनसीडी एवं टीबी कार्यक्रम की गहन समीक्षा की। 

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार राम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राज कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनोज राम, अचिकित्सा सहायक श्यामाकांत, एमपीडब्ल्यू, सीएचओ, बीटीटी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन