Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक

गैस सिलेंडरों के वितरण में पारदर्शिता बरतें एजेंसी संचालक: प्रांजल ढांडा

Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक
(फोटो)

बोकारो समाहरणालय में एसडीओ प्रांजल ढांडा और डीएसओ शालिनी खालखो ने जिले के गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर गैस आपूर्ति और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और एजेंसियां नियमित रूप से समय पर खुलनी चाहिए। उपभोक्ताओं को भ्रम से बचाने के लिए एजेंसियों को रेट लिस्ट और स्टॉक सूचना का बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) शालिनी खालखो एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू - कमर्शियल गैस आपूर्ति की स्थिति, वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी-अपनी दुकानें नियमित रूप से खोलें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। साथ ही, गैस सिलेंडर की आपूर्ति में पूर्ण पारदर्शिता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार की भ्रांति न फैले, इसके लिए एजेंसी संचालक स्पष्ट रूप से यह जानकारी दें कि घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुरूप ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त, एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठान पर गैस उपलब्धता, दर, वितरण समय एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का स्पष्ट रूप से डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को सही एवं पारदर्शी जानकारी मिल सके।

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मी एवं जिले के सभी गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: किसानों के लिए बड़ी सौगात, ट्रैक्टर मिलने से बढ़ेगी खेती की रफ्तार!  Pakur News: किसानों के लिए बड़ी सौगात, ट्रैक्टर मिलने से बढ़ेगी खेती की रफ्तार! 
Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर
Hazaribagh News: VBU और उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच MoU: 'सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस' बनेगा विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक