Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

डीजीपी का दौरा एवं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
(फोटो)

हजारीबाग में आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग का दौरा किया। उन्होंने आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी अंजनी झा, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी ने स्वयं इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक और जामा मस्जिद रोड जैसे संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी निगरानी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के कड़े निर्देश दिए।

हजारीबाग: जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सजग है। रामनवमी पर्व के सफल एवं सुरक्षित आयोजन की गंभीरता को देखते हुए आज 18 मार्च को राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)तदाशा मिश्रा का हजारीबाग भ्रमण हुआ। 

इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक ऊ.छो.प्रक्षेत्र (बोकारो) सुनील भास्कर,पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी),अंजनी झा,उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की पहचान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक के उपरांत डीजीपी द्वारा हजारीबाग शहर में प्रस्तावित रामनवमी जुलूस मार्ग का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों यथा इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, झंडा चौक एवं जामा मस्जिद रोड पर रुककर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीजीपी ने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः तैयार रहने को कहा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: किसानों के लिए बड़ी सौगात, ट्रैक्टर मिलने से बढ़ेगी खेती की रफ्तार!  Pakur News: किसानों के लिए बड़ी सौगात, ट्रैक्टर मिलने से बढ़ेगी खेती की रफ्तार! 
Pakur News: पर्वों को लेकर बड़ी तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Pakur News: छप्पर उड़ा, जिंदगी उजड़ी! महेशपुर के वृद्ध परिवार पर टूटा कहर
Hazaribagh News: VBU और उच्च शिक्षा निदेशालय के बीच MoU: 'सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस' बनेगा विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: रोशन कुमार ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Bokaro News: अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त
Bokaro News: चन्दनकियारी स्टेडियम निर्माण कार्य की डीसी ने किया समीक्षा बैठक
Bokaro News: डीएसओ - एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक