Hazaribagh news hindi
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव व पतरातू को अनुमंडल बनाने का किया मांग
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने सदन में गैर सरकारी संकल्प के जरिए हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी और रामगढ़ के पतरातू को अलग अनुमंडल बनाने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि इन क्षेत्रों की जनसंख्या (पतरातू 2.30 लाख, बड़कागांव 1.50 लाख) और औद्योगिक महत्ता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर एसडीओ कार्यालय होना अनिवार्य है। विधायक ने कहा कि जब इन क्षेत्रों में पुलिस अनुमंडल (SDPO) कार्यरत हैं, तो प्रशासनिक अनुमंडल का गठन जनहित में अत्यंत आवश्यक है। Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया बिजली संकट
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने आगामी त्योहारों (रामनवमी, ईद और सरहुल) के दौरान हो रही बिजली कटौती पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर हर वर्ष त्योहारों के समय ही आपूर्ति क्यों बाधित होती है। विधायक ने मांग की कि हजारीबाग में निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता और व्यापारियों को परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि वे जनता के अधिकारों के लिए सदन में आवाज उठाते रहेंगे। Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग में आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने हजारीबाग का दौरा किया। उन्होंने आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी अंजनी झा, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी ने स्वयं इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक और जामा मस्जिद रोड जैसे संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी निगरानी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के कड़े निर्देश दिए। Hazaribagh News : सिकरी ओपी में होली व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Published On
By Susmita Rani
सिकरी ओपी थाना परिसर में होली और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी रामकुमार राम ने शरारती तत्वों पर नजर रखने, शराब पर रोक लगाने और भड़काऊ गानों से बचने की अपील की। 