Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न

होली के गीतों और आपसी मेल-मिलाप से बना उत्सव का माहौल

Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
(फोटो)

धनबाद पुलिस लाइन में बुधवार को होली का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने सपरिवार हिस्सा लिया। पारंपरिक कीचड़ और अबीर-गुलाल के साथ अधिकारियों ने जमकर मस्ती की और जिलेवासियों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।

धनबादः रंगों के पर्व होली के अवसर पर बुधवार को धनबाद पुलिस लाइन में अधिकारियों और उनके परिवारों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का जश्न मनाया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी सहित कई डीएसपी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की।

पुलिस लाइन परिसर में खास तौर पर मिट्टी डालकर कीचड़नुमा मैदान तैयार किया गया था, जहां अधिकारियों और उनके परिजनों ने पारंपरिक अंदाज में कीचड़ होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाते हुए कीचड़ में डालकर जमकर मस्ती की। इस दौरान पूरा परिसर हंसी-ठिठोली और होली के गीतों से गुलजार रहा। बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साह के साथ होली खेलते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की खुशियां साझा की। 

इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिलेवासियों और समस्त कोयलांचलवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें। अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का पर्व है, इसलिए सभी लोग इसे सुरक्षित, शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा
सिंदरी क्षेत्र के तीन कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास
Dhanbad News: सिंदरी दूबे अखाडा रोहडाबांध में मारपीट, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक
Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम