सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

सिर और शरीर पर गंभीर चोट के बाद किया गया था रेफर

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

सतगावां थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर मोड़ के समीप बीते शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक नीरज कुमार (25 वर्ष) की रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सतघरवा निवासी नीरज कुमार शनिवार शाम बासोडीह बाजार से अपना काम निपटाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नीरज के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया। कोडरमा में भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था, जहां चार दिनों तक इलाज के बाद मौत हो गयी। मृतक नीरज कुमार अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक
Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली