Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
23 फरवरी को होगा नगर परिषद चुनाव
नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव ने भादोडीह तिलैया बस्ती समेत सभी इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर समर्थन मांगा और कहा कि अवसर मिला तो क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों के बीच विजन पत्र का भी वितरण किया।
कोडरमा : झुमरी तिलैया नगर परिषद इलाके में चुनाव का शोर पूरी तरह अपने उफान पर है । साथ हीं अपनी गर्माहट दिखा रही है । सच कहें तो अब चुनावी फिजा अपनी गर्माहट से इतराने लगी है । चुनावी फिजा की इतराहट हर आम व खास की चौखट तक पहुंचने लगी है । अध्यछ पद पर जन समर्थन हासिल कर सुशोभित होने की ललक संजोये उम्मीदवार मत दाताओं का आशीर्वाद मांगने हर दरवाजे पर पहुंच रहे हैं ।

उन्होने कहा की लोगों की आशाओं को मूर्त रुप देंगे । विकास को पूरे इलाके में सरजमीन पर उतार कर दिखायेगे । गौरतलब है की चुनाव को लेकर अध्यछ पद के सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीकों से मतदाताओं को अपनी तरफ गोलबंद करने में जुटे हुए हैं । उन्होने लोगों के बीच विजन पत्र का वितरण किया । नगर परिषद इलाके की जनता सबों को देखने समझने और परखने का काम कर रही है ।
23 फरवरी को नगर परिषद का चुनाव होना निर्धारित है । चुनाव अभियान के दौरान अध्यछ पद के उम्मीदवार वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी मतदाताओं से उन्हें समर्थन देने की अपील की ।
