Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक

परिवार की खुशी बदली गहरे शोक में

Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक

तालझारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद एक नवजात की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को बेहतर इलाज के लिए Sadar Hospital Sahibganj रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और नवजात की मृत्यु हो गई। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

साहिबगंज :  तालझारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दिनों एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रारंभ में जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ थे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। हालांकि कुछ ही देर बाद घटनाक्रम ने दुखद मोड़ ले लिया। तालझारी झरना टोला गांव निवासी फकरू तुरी की पत्नी रूपी देवी को बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार के अनुसार, महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए तीन बच्चों- (दो लड़के और एक लड़की) को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही तीनों नवजातों में से एक बच्ची की मृत्यु हो गई। इसके बाद नवजातों की उचित देख-भाल एवं सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

इसी क्रम में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक और नवजात लड़के की भी मृत्यु हो गई। इस घटना से जहां परिवार की प्रारंभिक खुशी गहरे शोक में बदल गई, वहीं क्षेत्र में भी मायूसी का माहौल बन गया है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान