Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

समाहरणालय सभागार में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक

Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Hazaribagh में रामनवमी पर्व 2026 की प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियों को लेकर उपायुक्त Shashi Prakash Singh की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, पारंपरिक स्वरूप, नशामुक्त अभियान और जुलूस व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

हजारीबाग : रामनवमी पर्व 2026 की प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर आज 19 फरवरी को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, एसडीपीओ अमित कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में पूर्व में आयोजित रामनवमी समारोहों से प्राप्त अनुभवों के आधार पर आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी देशभर में अपनी भव्यता के लिए विख्यात है तथा इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने निर्देश दिया कि पर्व को पारंपरिक स्वरूप में ही मनाया जाए। भड़काऊ एवं उद्वेलित करने वाले गीतों तथा डीजे के उपयोग से पर्व की गरिमा प्रभावित होती है, इसलिए पारंपरिक ताशा पार्टी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। उपायुक्त ने इस वर्ष रामनवमी को नशामुक्त एवं पारंपरिक स्वरूप में मनाने हेतु विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस मार्गों पर बैरिकेटिंग, सीसीटीवी अधिष्ठापन, ड्रॉप गेट की व्यवस्था, मेडिकल सेंटर,विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सूखे पेड़ों की कटाई,उत्पाद विभाग को अवैध रूप मद्यशालाओं के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नशे के विरुद्ध (Say no to drugs) आदि का व्यापक सघन जांच अभियान चलाने जैसे आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें चास नगर निगम चुनाव: कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज

 उपायुक्त ने कहा कि इस रामनवमी में जुलूस के दौरान झांकियों के प्रयोग में लाये जाने वाले वाहनों के क्रियाशीलता का एमवीआई के माध्यम से सत्यापन कराना आवश्यक होगा।
उन्होंने प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

बैठक में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और परंपरागत मर्यादा के साथ पर्व मनाने में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, नगर हुआ शिवमय

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान