महाशिवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, नगर हुआ शिवमय

वैदिक रीति से कलश में भरा गया पवित्र जल

महाशिवरात्रि पर निकली भव्य कलश यात्रा, नगर हुआ शिवमय

महेशपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लेकर पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

पाकुड़ : महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर से गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर होने वाले नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।इसमें 1008 बच्चियों, युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया।

कलश शोभा यात्रा शिवमंदिर से प्रारंभ होकर पुरे नगर का भ्रमण करते हुए राजबाड़ी परिसर स्थित ठाकुरबाड़ी बांसलोई नदी घाट पहुंची। जहां अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल के पंडित दुलाल पांडेय, बाल्मीकि झा, राजरतन मिश्र,उत्तम पाठक,चक्रधर ओझा, कुंदन मिश्रा, विश्वजीत तिवारी, विजय कांत मिश्रा, राकेश झा, सुनील पांडेय, शिव प्रकाश ओझा ने विधिवत रुप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया।

इस अवसर पर अन्य पुरोहित भी उपस्थित थे। उसके पश्चात ठाकुरबाड़ी बांसलोई नदी घाट से कलश में पवित्र जल भरकर व आम का पल्लव डालकर कलश शोभा यात्रा में शामिल सभी बच्चियां, महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए वापस शिव मंदिर प्रागण पहुचा भव्य कलश शोभा यात्रा के संपन्न होने के साथ ही महेशपुर यज्ञमय व शिवमय हो गया है। वातावरण में हर-हर महादेव तथा जय-जय भोलेनाथ के जयकारे के साथ गुंजायमान हो गया है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान