वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन

विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया गया वादा

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन

Hazaribagh नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी Mitali Rashmi को महिलाओं सहित सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है। शिवपुरी क्षेत्र में महिलाएं घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और विकास व बुनियादी सुविधाओं के नाम पर समर्थन जुटा रही हैं।

हजारीबाग : नगर निगम चुनाव में वार्ड 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है। नित्य प्रतिदिन वार्ड क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं अपने घर के कामकाज को निपटा कर नियमित रूप से घर-घर जाकर वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मिताली रश्मि के पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रही हैं।

मिताली रश्मि के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क के बारे में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वार्ड 22 शिवपुरी के विकास और बुनियादी सुविधा सहित अन्य कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से हम सभी लोग अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा कर प्रतिदिन सामाजिक दायित्वों के लिए जनसंपर्क करते हैं, ताकि मिताली रश्मि जैसी कर्मठ शिक्षित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके।

हम मुहल्लेवासियों को पूरा भरोसा है कि इनके जीतने से वार्ड 22 का विकास हो सकेगा। महिलाओं ने आगे कहा कि छठ घाट के निर्माण की मांग वार्ड 22 में होती रही है, लेकिन विगत 15 सालों से इस पर पूर्व के प्रतिनिधियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि इस मामले को लेकर संकल्पित हैं और उन्होंने वादा किया है कि मेरी जीत होते ही शिवपुरी नाला को पुराने स्वरूप में लाते हुए सुंदर, सुव्यवस्थित छठ घाट का निर्माण करवाऊंगी।

जनसंपर्क के दौरान शिवपुरी की विभिन्न समस्याओं और उसके समाधान को लेकर वार्ड 22 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मिताली रश्मि ने कहा कि पहले जो भी लोग जीत कर आए हैं, उन्होंने लोगों की जरूरत को समझते हुए कोई काम नहीं किया। फलस्वरूप आज शिवपुरी की सड़कें, नालियां, गलियां बदहाल हैं। सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय है कि कोई ऑटो-टोटो वाले पैसेंजर लेकर शिवपुरी नहीं आना चाहते, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें गिरिडीह में ट्रक–ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल

शिवपुरी नगर निगम का भाग है, लेकिन यहां की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर हैं। शिवपुरी वार्ड 22 के लोग नगर निगम के हिसाब से टैक्स तो जरूर दे रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधा आज भी जस की तस है। आगे उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास और वार्ड के लोगों की सेवा के उद्देश्य से चुनाव में आई हूं और यह सेवा कार्य जारी रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमारा पूरा परिवार अपने स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज, खाना, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य चीजों को घर-घर जाकर पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें बोकारो में भाजपा की बड़ी रणनीति बैठक, जीत पर फोकस

उन्होंने वार्ड 22 के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतपत्र के क्रम संख्या 1 "अलमारी छाप" पर मोहर लगाकर शिवपुरी के सर्वांगीण विकास के लिए मुझे अपना अमूल्य आशीर्वाद दें। मैं हमेशा आपके सुख-दुख में सहभागी रहूंगी।

यह भी पढ़ें रेलवे अपडेट 2026: इस ऐप से ही मिलेगा जनरल टिकट, 1 मार्च से नया नियम लागू

जनसंपर्क अभियान में उनके साथ सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, अनीता पांडे, लक्ष्मी देवी, रेशमी देवी, लवली सिन्हा, सरिता विश्वकर्मा, बिंदु देवी, प्रियंका तिवारी, आरती सिन्हा, पूनम सिंह, स्वेता, राधा देवी, बीना सिंह, सुमित्रा देवी, जुली सिंह, बसंती देवी, कलावती दुबे, मीनू जी, बीना देवी, मीना गुप्ता सहित दर्जनों महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान