बोकारो में भाजपा की बड़ी रणनीति बैठक, जीत पर फोकस

कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील

बोकारो में भाजपा की बड़ी रणनीति बैठक, जीत पर फोकस

बोकारो में आयोजित भाजपा की समीक्षा बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव जीत सुनिश्चित करने की अपील की और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

बोकारो  : भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में गुरुवार की संध्या मगध बैंकेट हॉल में चास नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और मंच पर मौजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार को चुनाव अभियान में तेजी लाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ नगर निगम का चुनाव में लड़ने और चुनाव जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार‌ नगर निगम का चुनाव करना नहीं चाहती थी परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन से वाध्य होकर सरकार ने चुनाव कराने का निर्णय लिया , इसके बावजूद सरकार का मनशा साफ नहीं है, राज्य सरकार डर से दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराया।

लगातार शहर में अपराध बढ़ रहा है परन्तु सरकार निष्क्रिय हो चुका है और जब राज्य सरकार ही निष्क्रिय हो चुका है तो नगर में अपनी सरकार बनाना और भी महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के अनुशासन का उल्लघंन करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का संकेत भी दिया।

बैठक में चास नगर निगम चुनाव प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, रोहित लाल सिंह, मुकेश राय, अर्चना सिंह, धीरज झा, संजय त्यागी,गौर रजवार, कृष्णा राय, सुनिता दास, रामलाल सोरेन, विक्की राय, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, विनोद कुमार, वीरभद्र सिंह, विवेक सिंह, विक्रम महतो, प्रकाश दास, अमरदीप झा, हरिश सिंह, मनोज सिंह,विवेक सिंह, ब्रज दुबे, रंजू देवी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं संचालन जयप्रकाश तापड़िया ने किया।

यह भी पढ़ें Koderma News : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ
Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच