Bokaro News: अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान, कई वाहन जब्त
ओबरा के समीप स्टोन चिप्स का परिवहन करते एक मिनी हाईवा और ट्रैक्टर जब्त
बोकारो के पेटरवार और कथारा क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ व्यापक छापेमारी की। इस दौरान अवैध स्टोन चिप्स और बालू परिवहन में संलिप्त एक मिनी हाईवा और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। खान निरीक्षकों के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बोकारो: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओबरा के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर एवं एक मिनी हाईवा को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर दिया गया।इसी क्रम में कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत इंटेक वेल, असनापनी के समीप दामोदर नदी क्षेत्र में छापामारी की गई, जहां अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन एवं लोडिंग करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर कथारा ओपी को सुपुर्द करते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
साथ ही, पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी, खेतको के समीप अवैध बालू उत्खनन कर परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी एवं पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
