Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
कोलंबस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न
छतरपुर के कोलंबस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार “चुनमुन” गुप्ता ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सुदृढ़ शिक्षा और संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंजीत यादव और मंटू कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
छतरपुर: उच्य विद्यालय के पीछे स्थित कोलंबस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार “चुनमुन” गुप्ता उपस्थित हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर उपाध्यक्ष मंजीत यादव एवं पीएसए छतरपुर इकाई अध्यक्ष मंटू कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बच्चों में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति का समावेश कर रही है, जो सराहनीय है। वहीं मंटू कुमार यादव एवं अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
