Sahebganj News: 40,000 की घूस लेते धरे गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश

Sahebganj News: 40,000 की घूस लेते धरे गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
(फोटो)

दुमका एसीबी की टीम ने बरहरवा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। महज दो महीने पहले नियुक्त हुए नंदन कुमार पर डीलरों से प्रति माह 5 हजार रुपये वसूलने का आरोप है।

बरहरवा: एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को चालीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नंदन कुमार पर आरोप है कि वे प्रत्येक डीलर से हर महीने पांच हजार रुपए अवैद्य वसूली कर रहे थे। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर नंदन कुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया।

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीलरों से हर महीने पांच हजार रुपये अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम को तय योजना के तहत पैसे देकर एमओ के पास भेजा गया। जैसे ही उन्होंने राशि सौंपी, पहले से घात लगाए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। नंदन कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले ही हुई थी और यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम उन्हें अपने साथ दुमका ले गई, जहां उनसे पूछ-ताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद डीलरों को घूसखोर अधिकारी से मुक्ति मिली है। वहीं, पूरे बरहरवा क्षेत्र सहित समस्त जिलेभर में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। देखना दिलचस्प होगा कि नंदन कुमार के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होगी?

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now