Jharkhand Education News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahibganj News: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए साहिबगंज कॉलेज की छात्राएं करें आवेदन, 10 अगस्त से शुरू हुई प्रक्रिया
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज महाविद्यालय में UG सेमेस्टर-1 में नियमित रूप से नामांकित छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का अवसर है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी संस्थानों से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने वाली पात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में शनिवार को JPSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सिद्धू-कान्हू मोड़ पर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने JPSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Published On
By Suman Kumari
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं धांधली के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण वार्ता हुई। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री और छात्रों की ओर से आठ सदस्य शामिल हुए। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें तथ्यों एवं साक्ष्यों के साथ सरकार के सामने रखीं। JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग
Published On
By Suman Kumari
हजारीबाग में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो ने प्रेस वार्ता की। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजयुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय ने आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
Published On
By Mohit Sinha
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा, सहायक कुलसचिव और विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह कॉलेज के संथाली विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर कॉलेज में संथाली भाषा से पीजी (एमए) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की। Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
Published On
By Mohit Sinha
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय STTP 2026 “रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड टेक्नीक्स इन मल्टीवेरिएट एनालिसिस” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक शोध तकनीकों और डेटा विश्लेषण की जानकारी दी गई। Ranchi News: “नशा बर्बादी की जड़”: कैंब्रिज पॉलिटेक्निक ने चलाया बड़ा जागरूकता अभियान
Published On
By Mohit Sinha
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, बहाया द्वारा शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मियों ने बहाया गांव में युवाओं और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रीपति बाबू की धर्मपत्नी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रो. के. पी. शर्मा और निदेशक रजनीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने परिवार और समाज के निर्माण में ज्येष्ठ पीढ़ी के संस्कारों और त्याग के महत्व पर प्रकाश डाला। रांची विश्वविद्यालय VC नियुक्ति विवाद गहराया, ACS ने राज्यपाल से की नियुक्ति रद्द करने की मांग
Published On
By Samridh Media Desk
रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल से मुलाकात कर नियुक्ति रद्द करने की मांग की और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपे। क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर नायक ने रांची विश्वविद्यालय में लागू की जा रही क्लस्टर योजना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब, ग्रामीण, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए नई मुश्किलें पैदा कर सकती है। Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Published On
By Anjali Sinha
बाघमारा के कतरास कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के दौरान इतिहास विभाग के शिक्षक धनंजय पाठक के साथ मारपीट और धमकी की घटना सामने आई है। शिक्षक का आरोप है कि करीब 20 लोगों की भीड़ ने परीक्षा कक्ष में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कॉलेज में तनाव है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 




