Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर

पार्थ अग्रवाल और राघव सोमानी ने भी हासिल की सफलता

Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अरमान सूद ने JEE Main परीक्षा में 99.90 परसेंटाइल अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके साथ पार्थ अग्रवाल और राघव सोमानी ने भी शानदार सफलता हासिल की।

कोडरमा : झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र अरमान सूद जेईई मेंस की परीक्षा में जिला टॉपर बने है। इसके साथ ही विद्यालय के 3 छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। अरमान सूद को इस परीक्षा में 99.90 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है। अरमान के अलावा छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल 99.87 परसेंटाइल अंक, छात्र राघव सोमानी 99.18 परसेंटाइल अंक लाकर इस परीक्षा में सफल हुए है।

अरमान सूद को भौतिकी में 99.91, रसायन शास्त्र में 98.26 एवं गणित में 99.93 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है। झुमरी तिलैया के रहने वाले अंजली सूद एवं मनीष सूद के पुत्र अरमान सूद अभी बारहवीं की परीक्षा में शामिल हो रहे है। वहीं निरोत्तमा सोमानी एवं अनुराग सोमानी के पुत्र राघव सोमानी भी बारहवीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं एवं उन्हें भौतिकी में 98.66, रसायन शास्त्र में 99.44 एवं गणित में 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है।

विद्यालय के छात्रों के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि छात्रों की सफलता से विद्यालय का नाम रौशन हुआ है। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि छात्रों एवं विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं लगन से ये सफलता हासिल हुई है। तीनों छात्रों के इस शानदार सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ
Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच