Bokaro News : परीक्षा अवधि में डीजे से करें परहेज, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए संवेदनशील बनें : उपायुक्त
कम ध्वनि वाले यंत्रों के प्रयोग पर जोर
बोकारो जिले में चल रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे धार्मिक व वैवाहिक आयोजनों में तेज ध्वनि वाले यंत्रों (डीजे आदि) का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण से विद्यार्थियों की पढ़ाई और एकाग्रता प्रभावित होती है, इसलिए शांत वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बोकारो : जिले में इन दिनों मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। यह समय हजारों छात्र-छात्राओं के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। वे अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर परिश्रम कर रहे हैं।

उपायुक्त ने कहा कि समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह हम सभी का कर्तव्य है कि परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखें। आवश्यक होने पर केवल कम ध्वनि वाले यंत्रों का ही उपयोग करें, ताकि विद्यार्थियों को शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त हो सके।
प्रशासन ने आमजन, आयोजनकर्ताओं एवं अभिभावकों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है। प्रशासन का विश्वास है कि जिलेवासी सदैव की भांति इस महत्वपूर्ण समय में भी संवेदनशीलता और सहयोग की मिसाल पेश करेंगे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
