लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आया हाथियों का झुंड, हाथी के बच्चे की मौत
देर रात तक रेलवे ट्रैक पर डटे रहे हाथी, कई ट्रेनें रहीं प्रभावित
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में निंद्रा और महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया। इस हादसे में घायल हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद घंटों तक रेलवे ट्रैक पर हाथियों के डटे रहने से रेल परिचालन प्रभावित रहा।
लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निंद्रा और महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया था। इस घटना में घायल हुए हाथी के बच्चे की मौत हो गई।
इधर घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। जिस कारण रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ। काफी प्रयास के बाद अप लाइन पर रात 1:00 बजे रेल परिचालन शुरू हुई। जबकि सुबह 6:00 के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन आरंभ हो पाई।
स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि अप लाइन पर रेलवे का परिचालन रात में ही शुरू हो गई थी। परंतु डाउन लाइन पर सुबह 6:00 बजे के बाद परेशान परिचालन आरंभ हुई।
इधर इस संबंध में वन विभाग के रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। सुबह उजाला होने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसे विधिवत रूप से दफन करवाया जाएगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
