डीसी-एसपी ने की प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

सीसीटीवी निगरानी और बैरिकेडिंग व्यवस्था मजबूत

डीसी-एसपी ने की प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए उपायुक्त हेमन्त सती एवं एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमन्त सती व आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचकर सम्पूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव सामग्री का डिस्पैच निर्धारित समय पर हर हाल में प्रारंभ किया जाए, ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने डिस्पैच प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया। सुबह से ही डिस्पैच सेंटर परिसर में मतदान कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली। निर्धारित काउंटरों के माध्यम से मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी, मतदाता पंजी, सील, प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री क्रमवार उपलब्ध कराई गई।

सामग्री प्राप्ति उपरांत कर्मियों को उसे सावधानीपूर्वक जांचने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तत्काल संबंधित कोषांग को सूचित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्वाचन कार्य पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराए जाएं।

व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्लान के अनुरूप सावधानीपूर्वक सामग्री प्राप्त करने, काउंटर व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि डिस्पैच एवं रिसीविंग सेंटर पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।

Read More.. बरहरवा-भागलपुर रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का काम शुरू, अगस्त 2026 तक लक्ष्य

वरीय अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। दोपहर तक चले इस निरीक्षण के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनावी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More.. दिल्ली से आई टीम ने बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, कालाजार उन्मूलन पर फोकस

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement