Sahebganj News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाभुक महिलाओं को मिले ₹2,500

फरवरी माह की सम्मान राशि का हुआ भुगतान

Sahebganj News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाभुक महिलाओं को मिले ₹2,500
(फोटो)

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज जिले की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार, आधार बेस्ड डीबीटी के माध्यम से प्रति लाभुक 2,500 रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने शेष लाभुकों को भी जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है और इसे महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

साहिबगंज: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत साहिबगंज जिले में लाभुकों की फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया। योजना के तहत जिले की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का भुगतान कर दिया गया है। बाकी बची लाभुक महिलाओं के खाते में जल्द ही राशि मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व लाभुकों के मध्य योजना अंतर्गत जनवरी व फरवरी महीने की सम्मान राशि का भी भुगतान एक साथ किया जा चुका है।

उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में समस्या हो तो उसका त्वरित समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
विष्णुगढ़ हत्याकांड: आरोपी भीम राम के बहाने भाजपा पर निशाना, क्या अपराधी की कोई पार्टी होती है?
अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं
Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
Sahebganj News: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय विष्णु नोनिया की मौत
Sahebganj News: शोक दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय लोग पहुंचे चर्च
Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद
koderma News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति के सागर में डूबी अभ्रक नगरी
koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म 
Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Bokaro News: स्टील प्लांट का नया शिखर: SMS-II विभाग ने मार्च में 3.45 लाख टन उत्पादन का तोड़ा रिकॉर्ड
Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें