Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान

प्रतिदिन 528 ओवन पुशिंग का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड

Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन और राजस्व के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अधिशासी निदेशक अनुप कुमार दत्त के नेतृत्व में विभाग ने प्रतिदिन 528 ओवन पुशिंग का नया रिकॉर्ड बनाया और कोल केमिकल्स की बिक्री से ₹321 करोड़ का सर्वकालिक उच्च राजस्व प्राप्त किया। 1,02,070 टन के ऐतिहासिक प्रेषण के साथ विभाग ने बीएसएल की आर्थिक सुदृढ़ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स  विभाग ने अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त तथा मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उत्पादन, प्रेषण एवं राजस्व सृजन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभाग ने न केवल अपनी परिचालन दक्षता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है, बल्कि अब तक के कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

उत्पादन के क्षेत्र में, विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) में प्रतिदिन औसतन 528 ओवन पुशिंग का अब तक का सर्वश्रेष्ठ त्रैमासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (Q1) में दर्ज किया गया था, जब प्रतिदिन औसतन 513 ओवन पुशिंग का कीर्तिमान बना था। उत्पादन क्षमता में यह उल्लेखनीय वृद्धि संयंत्र की समग्र उत्पादकता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुई है। राजस्व और प्रेषण के मोर्चे पर भी विभाग ने अभूतपूर्व वित्तीय सफलता प्राप्त की है। 

कोल केमिकल्स की वार्षिक बिक्री में इस वर्ष 321 करोड़ रुपये का सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज किया गया है, जिसने वित्त वर्ष 2022-23 के 287 करोड़ रुपये के पिछले रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है. यह शानदार वित्तीय उपलब्धि 1,02,070 टन कोल केमिकल्स के ऐतिहासिक प्रेषण के माध्यम से संभव हो सकी है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में दर्ज 84,600 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रेषण की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग की टीम भावना, तकनीकी विशेषज्ञता और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति उनके निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। उत्पादन और राजस्व सृजन में दर्ज किए गए ये कीर्तिमान न केवल बोकारो इस्पात संयंत्र की आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि भविष्य के चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने और निरंतर सुधार की दिशा में संगठन के संकल्प को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करते हैं।यह सफलता संयंत्र की उत्पादकता बढ़ाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी श्रेष्ठता।

Read More.. Jamshedpur News: सनातन सदन और गोसेवा केंद्र का भूमिपूजन, सरयू राय की बड़ी पहल

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक
Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
विष्णुगढ़ कांड से उठते सवाल, अपराध की चर्चा कम और भाजपा की अधिक
अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं
Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
Sahebganj News: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय विष्णु नोनिया की मौत
Sahebganj News: शोक दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय लोग पहुंचे चर्च
Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद
koderma News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति के सागर में डूबी अभ्रक नगरी
koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें