Jamshedpur News: सनातन सदन और गोसेवा केंद्र का भूमिपूजन, सरयू राय की बड़ी पहल

वेद-पुराण और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन का बनेगा केंद्र

Jamshedpur News: सनातन सदन और गोसेवा केंद्र का भूमिपूजन, सरयू राय की बड़ी पहल
भूमिपूजन करते सरयू राय और श्रद्धालु

जमशेदपुर में रामनवमी के अवसर पर सनातन परंपरा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक सरयू राय ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन किया।

जमशेदपुर: रामनवमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की नई पहल की गई। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने गोसेवा केंद्र और प्रस्तावित सनातन सदन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और सही परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

सरयू राय ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि सनातन सदन को तीन तलों में विकसित किया जाएगा, जहां वेद, पुराण, धार्मिक ग्रंथ, पूजा-पद्धतियों और कर्मकांड से संबंधित विस्तृत साहित्य उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान और साधना का केंद्र होगा। यहां पंडितों और कर्मकांडियों को मंत्रों के शुद्ध उच्चारण और सही विधि से पूजा कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि धार्मिक अनुष्ठानों में शुद्धता बनी रहे।

Jamshedpur News: सनातन सदन और गोसेवा केंद्र का भूमिपूजन, सरयू राय की बड़ी पहल

उन्होंने आगे बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में गोसेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां गायों की सेवा के साथ भारतीय संस्कृति और स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाएगा। गोसेवा केंद्र में गोमाता और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा पंच पल्लव—आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर—के पौधे लगाए जाएंगे, जो हर धार्मिक अनुष्ठान में आवश्यक होते हैं।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

कार्यक्रम के दौरान सरयू राय ने कन्या पूजन कर लगभग डेढ़ दर्जन कन्याओं को प्रसाद, चुनरी और उपहार भेंट किए। प्रसाद में चना, हलवा, पूड़ी और खीर शामिल था। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार और अभय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। पूजन कार्य में विनोद पांडेय, राकेश ओझा और अजय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि ध्वज पूजन के तहत 31-31 फीट ऊंचे ध्वज भी स्थापित किए गए।

यह भी पढ़ें राम नवमी पर हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now