राम नवमी पर हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना

निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा

राम नवमी पर हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना
तपोवन मंदिर में पूजा करते CM हेमंत सोरेन

Hemant Soren और Kalpana Soren ने रामनवमी के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ पर्व मनाने की अपील की।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रामनवमी के पावन अवसर पर राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर (रांची) में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज यहां पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का भी यहां समागम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरी श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव एवं समरसता के साथ इस महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

यह भी पढ़ें Giridih News : जल संकट से निपटने की पहल, जरीडीह पंचायत में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू

तपोवन मंदिर को भव्य बनाने का कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है और इसकी एक अलग पहचान है। अब इस पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री राम की कृपा से मंदिर को भव्य स्वरूप देने का कार्य जल्द पूरा हो।

यह भी पढ़ें मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम और पथराव

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक