बोकारो में ईद का जश्न: डीसी-एसपी ने गले मिलकर दी बधाई, दिखा भाईचारे का अनोखा नज़ारा

दरबार में दिखा प्रेम, एकता और भाईचारे का माहौल

बोकारो में ईद का जश्न: डीसी-एसपी ने गले मिलकर दी बधाई, दिखा भाईचारे का अनोखा नज़ारा

बोकारो में ईद-उल-फितर के मौके पर डीसी और एसपी ने लोगों से गले मिलकर बधाई दी। दरबार में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

बोकारो :  ईद के पावन अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज़ दरबार में प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का भावनात्मक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार,  चास अनुमंडल पदाधिकारी  प्रांजल ढांडा सहित अन्य अधिकारी दरबार पहुंचे।

बोकारो में ईद का जश्न: डीसी-एसपी ने गले मिलकर दी बधाई, दिखा भाईचारे का अनोखा नज़ारा

डीसी - एसपी ने समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की दिली बधाई दी। इस आत्मीय मिलन ने प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और अपनत्व की भावना को और मजबूत किया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग, करुणा और आपसी सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पूरा परिसर खुशियों, दुआओं और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। हर चेहरा मुस्कान से खिला नजर आया और एक-दूसरे के लिए बेहतर भविष्य की कामनाएं की गईं। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि जब प्रशासन और समाज एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो सामाजिक समरसता और भी प्रगाढ़ होती है।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक