Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर

सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर दिया एकता का संदेश

Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर

चास नगर निगम क्षेत्र में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मेयर भोलू पासवान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र  अन्तर्गत वार्ड संख्या 10  स्थित संत जेवियर कॉलोनी गौस नगर में   झामुमो व्यावसायिक महानगर उपाध्यक्ष मो मजहर अंसारी   की अध्यक्षता में ईंद पर्व को लेकर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में चास नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर भोलू पासवान एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा  के प्रदेश उपाध्यक्ष खालीद खान सहित कई दिग्गज समाजसेवी मौजूद रहे।

इस अवसर पर चास नगर निगम महापौर भोलू पासवान ने कहा कि  ईंद पर्व पुरे देश में खुशी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसको लेकर  बुधवार को मो मजहर अंसारी के अध्यक्षता में इफ्तार पार्टी आयोजित कि गई है। ईंद पर्व शांति का प्रतीक है जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के लोग एक-दूसरे से मिलकर शांति प्रिय ढंग उल्लास के साथ मनाते है। साथ ही सभी  समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं ईंद भाईचारे का संदेश भी देता है। यह पर्व चास बोकारो में सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाता है।  

कांग्रेस नेता खालीद खान ने कहा कि इफ्तार पार्टी में चास नगर निगम के महापौर भोलू पासवान मौजूद रहे, इससे आपसी भाई चारा का संदेश समाज में जाता है। इस अवसर पर चीरा चास थाना प्रभारी के साथ अफजल अंसारी, अख्तर अंसारी, बाबला राम, मो रफिक अंसारी, मो दानिश हाजी अब्दुल मलिक, मो फ़ैज़ अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत