मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य ने वार्षिक सम्मेलन में लिया भाग

शिक्षकों के कौशल विकास और नेतृत्व पर चर्चा

मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य ने वार्षिक सम्मेलन में लिया भाग

डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने रांची में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में भाग लेकर शिक्षकों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

साहिबगंज : शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने भाग लिया। यह सम्मेलन 20 मार्च 2026 को "झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी" द्वारा रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित किया गया था।

सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान तथा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन पर विचार-विमर्श करना था। डॉ. सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल शिक्षकों को नई दृष्टि मिलती है, बल्कि संस्थानों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। सम्मेलन में प्रधान सचिव डॉ. मदन कुलकर्णी, उच्च शिक्षा प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, निदेशक सुधीर बाडा़, सुनील कुमार आईएएस, कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह, डॉ. अजय खलको, डॉ. पीयूष समेत तीन सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षकों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान तथा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन पर चर्चा की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन से उन्हें अपने अनुभव और ज्ञान को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करने का अवसर मिला।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के राजस्व पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Dhanbad News: बिचाली लदे पिकअप वैन में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
Dhanbad News: सुभाष चौक में भीषण अग्निकांड, तीन दुकानें जलकर राख
Pakur news : योग शिविरों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दे रहा आयुष विभाग
Pakur News: खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल 
Pakur News : चैती काली पूजा की धूम, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News : अलविदा जुम्मे की नमाज़ पर उमड़ी भीड, अब ईद की तैयारी में जुटे लोग
Pakur News: डीएलसीसी और डीसीसी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित
मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य ने वार्षिक सम्मेलन में लिया भाग
Sahebganj News : रमज़ान में 9 साल के बच्चे ने किया कमाल, हबीब आलम ने रखा 29 रोज़ा
Sahebganj News: मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर रेलवे ने किया सुरक्षा अपग्रेड, अब 130 Km/h की गति से दौड़ेंगी ट्रेनें