Jamshedpur News : शहीदों की याद में निकली अखंड तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

सैकड़ों युवा, महिलाएं और बच्चे हुए शामिल

Jamshedpur News : शहीदों की याद में निकली अखंड तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

जमशेदपुर में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी।

जमशेदपुर : शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जमशेदपुर में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब नमन संस्था के तत्वावधान में अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से शुरू हुई इस भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ी और पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Jamshedpur News : शहीदों की याद में निकली अखंड तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह यात्रा के आयोजक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आमतौर पर देशवासी 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराते हैं, लेकिन शहीदों की याद में इस तरह की तिरंगा यात्रा निकालना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च 1931 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी, जिसकी याद में हर वर्ष यह यात्रा निकाली जाती है। इस बार शहीद दिवस से एक दिन पहले ही यह आयोजन कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, विहिप के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना, शहीदों के बलिदान को याद रखना और समाज में एकता को मजबूत करना रहा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान