Sahebganj News: शोक दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय लोग पहुंचे चर्च
मौन प्रार्थना से गुंजायमान हुए शहर के चर्च
साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को ईसाई समुदाय द्वारा 'गुड फ्राइडे' को शोक और साधना के दिन के रूप में मनाया गया। शहर के बिजली घाट स्थित कैथोलिक चर्च में फादर मेथियस हेंब्रम के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहाँ मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम और क्षमा के संदेश को याद किया। ईस्टर संडे से पहले आने वाले इस शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने उपवास और मौन धारण कर मानवता के लिए ईसा मसीह के सर्वोच्च बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
साहिबगंज: जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के द्वारा शोक दिवस के रूप में गुड फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के बिजली घाट स्थित कैथोलिक चर्च में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे और 'गुड फ्राइडे' को शोक दिवस, साधना और प्रभु यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता के दिन के रूप में मनाया। गुड फ्राइडे ईसा मसीह के क्रूस पर बलिदान की याद में ईस्टर संडे से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि आज के दिन ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाकर विशेष प्रार्थनाएं करते हैं, उपवास रखते हैं और मौन धारण करते हैं। गुड फ्राइडे को 'होली फ्राइडे', 'ब्लैक डे' या 'ग्रेट फ्राइडे' के नाम से भी जाना जाता है।यह दिन ईसा मसीह के त्याग, प्रेम और क्षमा के संदेश का प्रतीक है। कार्यक्रम का नेतृत्व फादर मेथियस हेंब्रम द्वारा किया जा रहा था। इस मौके पर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
