Ramgarh News: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रविण तोगड़िया का भव्य स्वागत
'जय श्री राम' के नारों से गुंजायमान हुआ परिसर
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया अपने झारखंड दौरे के दौरान गोला पहुँचे, जहाँ हिंदू संगठनों ने उनका तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदू एकता पर जोर देते हुए "सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू" का नारा दिया और लव जिहाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने समाज से हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया।
गोला: केंसर सर्जन और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रविण तोगड़िया झारखंड के चार दिवसीय दौरे में है। इसी क्रम में गुरुवार को जैना मोड़ बोकारो से रामगढ़ जाने के क्रम में गोला के डाक बंगला में हिन्दू संगठन के कार्यकताओं के भव्य स्वागत एवं सम्मानित किया गया। डाक बंगला में हिन्दू संगठन के कार्यकताओं के द्वारा डॉ. प्रविण तोगड़िया को तिलक लगाकर, माला एवं भगवा अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। इस क्रम में जय श्री राम के जयकारों से डाक बंगला परिसर गूंज उठा।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
