Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
साध्वी लक्ष्मी रामायणी द्वारा शाम को दिव्य प्रवचन
गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कोनार नदी पहुँची। वहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुँचे। 7 अप्रैल तक चलने वाले इस अनुष्ठान में वाराणसी के आचार्य गोवर्धन शास्त्री के निर्देशन में पूजन होगा, जबकि शाम को वृंदावन की साध्वी लक्ष्मी रामायणी द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गोमिया: प्रखंड अंतर्गत स्वांग उतरी पंचायत स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर में श्री श्री 1008 पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे एवं जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महावीर स्थान शिव मंदिर से शुरू होकर पुराना माइनस, मल्लाह टोली, भुइयां टोली होते हुए कोनार नदी तट पर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में पहुंचा। तत्पश्चात यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर पूजा अर्चना, हवन, पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण, पुष्पांजलि, मंडप परिक्रमा आदि का कार्यक्रम किया जा रहा है। महायज्ञ का आयोजन 3 से 7 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य पंडित गोवर्धन शास्त्री, वाराणसी, यज्ञ आचार्य पंडित संजय पांडेय के देखरेख में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शाम में कथा वाचिका साध्वी लक्ष्मी रामायणी बृंदावन द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
- विष्णुगढ़ कांड से उठते सवाल, अपराध की चर्चा कम और भाजपा की अधिक
- नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी
- हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड: मासूम से दरिंदगी ने हिलाया देश
- अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान
- कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही?
- अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
