Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम
बरसोत चौक पर गुरुवार को एक अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से 50 वर्षीय रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ सब्जी बेचने बाजार जा रही थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और ओवरब्रिज की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिसे बरही पुलिस ने सूझबूझ से हटवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
बरही: थाना क्षेत्र के बरसोत चौक पर गुरुवार दोपहर को दर्दनाशक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान बरसोत गांव के इंद्रदेव कुशवाहा के 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका रेखा देवी अपने पति के साथ प्रतिदिन के तरह सब्जी बेचने के लिए करियतपुर बाजार जा रही थीं। इसी दौरान तार के बंडल से लदा एक कंटेनर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 38 एसी 8829 चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति बाल-बाल बच गए। इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।बताया जा रहा है कि कंटेनर बंगाल की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा था।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने के साथ-साथ क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। दुर्घटना की खबर मिलते ही बरही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी सुझबुझ दिखाते हुए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। बरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी, मुकेश बख्शी, प्रकाश साव, विशुनधारी महतो, बिहारी चंद्रवंशी,रामप्रसाद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
