Bokaro News: विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस: सिविल सर्जन के निर्देश पर शुरू हुआ व्यापक अभियान

ओरल हेल्थ पर बड़ी मुहिम: 1.72 लाख लोगों की जांच और कैंसर के प्रति जागरूकता

Bokaro News: विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस: सिविल सर्जन के निर्देश पर शुरू हुआ व्यापक अभियान
(फोटो)

बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के मार्गदर्शन में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और 123 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक लाख बहत्तर हजार से अधिक लोगों की जांच के दौरान 387 व्यक्तियों में कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए जाने पर उन्हें रेफर किया गया है साथ ही सिविल सर्जन ने एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर आयु वर्ग के लोगों को जागरूक करने और दांतों की नियमित सफाई के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया है।

बोकरो: शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश में मनाए जा रहे विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 एवं 123 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके लिए सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया था और निर्देश दिया गया कि यह अभियान एक माह तक समुदाय स्तर पर जारी रखें और हर आयु के लोगो की मुंह की जांच करें। इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि जन्म से लेकर हर उम्र तक मुंह के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करना चाहिए। छोटे बच्चों के मसूढों को स्वच्छ गीले कपडे से साफ करना चाहिए। 6 वर्ष के उम्र तक के बच्चों के दांतों की साफ सफाई माता पिता अपने निगरानी में करें। बड़ों को सुबह और सोने से पहले दो मिनट तक टूथ पेस्ट से ब्रश करें। खराब मुख स्वास्थ्य से मुंह के कैंसर, हृदय रोग, निमोनिया, मधुमेह, इत्यादि बीमारियों का दुष्प्रभाव पड़ता है।

सिविल सर्जन बोकारो ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 172151 व्यक्तियों का मुंह की जांच एवं स्क्रीनिंग की गई, जिसमें कुल 387 व्यक्तियों के अन्दर ओरल कैंसर से सम्बन्धित लक्षण प्राप्त हुए है, जिसके जांच हेतु आगे रेफर किया गया है। साथ ही अन्त में सिविल सर्जन के द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्क्रीनिंग को और बढ़ाए। सभी दन्त चिकित्सा पदाधिकारी का सहयोग लेते हुए समुदाय स्तर पर कैम्प का आयोजन करें। इस कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिना अग्रवाल, जिला परामर्शी मो असलम, जिला कार्यक्रम सहायक आरती मिश्रा उपस्थित थी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान