Mahavir Sthan Shiva Temple Gomia
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा गोमिया प्रखंड के स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित महावीर स्थान शिव मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कोनार नदी पहुँची। वहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुँचे। 7 अप्रैल तक चलने वाले इस अनुष्ठान में वाराणसी के आचार्य गोवर्धन शास्त्री के निर्देशन में पूजन होगा, जबकि शाम को वृंदावन की साध्वी लक्ष्मी रामायणी द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read More...

Advertisement