Palamu News: नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा, काशीनगर में शनिवार को 20 वर्षीय सौरभ कुमार पांडेय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक का शव नग्न अवस्था में पाया गया है, जिससे स्थानीय लोग और परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के पिता विनय पांडेय (ट्रक ड्राइवर) का सौरभ इकलौता पुत्र था। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MRMCH) भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मेदिनीनगर: जिला अंतर्गत शहर थाना क्षेत्र के रेडमा, काशीनगर मोहल्ले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सौरभ कुमार पांडेय (20 वर्ष) के रूप में हुई है। शव नग्न अवस्था में पाया गया है, जिससे मामला काफी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार पांडेय का शव काशीनगर में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक के पिता, विनय पांडेय, पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और सौरभ उनका इकलौता बेटा था। सौरभ की तीन बहनें हैं, और इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवक का शव नग्न अवस्था में मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
