Dumka News : राजेश चौरसिया के पहल पर सुब्रतोनाथ ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
मरीज को तत्काल A पॉजिटिव रक्त की थी जरूरत
दुमका में एक मरीज की जान समय पर रक्त मिलने से बच गई। समाजसेवी राजेश चौरसिया की पहल पर सुब्रतोनाथ ने 40वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मरीज को A पॉजिटिव ब्लड की तत्काल जरूरत थी, जिसे पूरा कर जीवनदान दिया गया।
दुमका : रक्तदान करना निस्वार्थ सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है, जो किसी के जीवन को नया जीवनदान दे सकता है। रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर सुब्रतोनाथ ने मानवता की मिशाल पेश की है। यह न केवल ज़रूरतमंदों की मदद है, बल्कि नियमित रक्तदान करने से दाता के स्वास्थ्य को भी लाभ होता है।

जानकारी मिलते ही अपने सभी आवश्यक कार्य को छोड़कर रक्तदाता सुब्रतोनाथ तुरंत ब्लड बैंक आए और 40वी बार एक यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड डोनेट कर मरीज की जान बचाने मे अपनी अहम् भूमिका निभाई। परिजनों ने रक्तदाता सुब्रतोनाथ व समाजसेवी राजेश चौरसिया का धन्यवाद ज्ञापन किया है। रक्तदान के पश्चात सुब्रतोनाथ ने कहा सभी लोगो को रक्तदान करना चाहिए।
